अनुमान है की महाकुम्भ 2025 में कुल 45 करोड़ श्रद्धालु हिस्सा लेंगे और शाही स्नान कर भगवान को प्रसन्न करेंगे | इस बार का महाकुम्भ तो वैसे भी बहुत खास है, क्योंकि ऐसा संयोग तो 144 वर्ष में एक बार ही आता है | अगर आप किसी कारणों से महाकुम्भ 2025 में नही जा पाए तो कुछ सीधे साधे उपाय कर, आप भी महाकुम्भ का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं |
इस बार उत्तर प्रदेश प्रशाशन ने महाकुम्भ के आयोजन में बहुत कधी सुरक्षा और अन्य सेवाओं का प्रभंधन किया है | इतनी विशाल भीड़ लगने के बाद भी किसी परिजन से बिछड़ने के आशंका न के बराबर है |
तो आईये जानते हैं कैसे आप महाकुम्भ 2025 में बिना जाये ही, आप घर से ही कुम्भ का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं |

ब्रह्म मुहूर्त में करें स्नान
प्रतिदिन 26 फरवरी, 2025 तक ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। ब्रह्म मुहूर्त, सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले का समय होता है | यह मुहूर्त आध्यात्मिक पूजन और कार्यों के लिए सबसे शुभ माना जाता है | इस समय स्नान करने से शारीरिक और आध्यात्मिक, दोनों स्तरों पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ते हैं। शांत वातावरण और ऊर्जावान ब्रह्म मुहूर्त आपके शरीर और मन को शुद्ध करने का आदर्श समय प्रदान करता है।
यह भी जानें – Naga Sadhu – कौन है, कैसे बनते हैं और कैसी होती है तपस्या
डुबकी लगते समय करें मंत्रोच्चारण
जब तक प्रयागराज में दिव्य महाकुंभ चलेगा, उस अवधि में आप कभी भी अपने आसपास बहने वाली किसी भी पवित्र और साफ नदी में स्नान कर सकते हैं | इस दौरान आपको स्नान करते हुए निम्न मंत्र का उच्चारण करें |
ॐ श्री गंगे नमः
घर पर ही धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें
स्नान के पश्चात् किसी धार्मिक ग्रन्थ जैसे भगवद गीता, शिव पुराण आदि का पाठ करें | इससे वातावरण के साथ साथ मन भी शांत और सकारात्मक रहेगा |